पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा का आयोजन 17 जुलाई को होगा। यह परीक्षा 274 केंद्रों पर होगी। परीक्षा का आयोजन ऑफलाइन होगा। आपको बता दें कि सूबे में कोरोना की स्थिति में सुधार के बाद यह पहली मेजर परीक्षा होगी। इस बात की जानकारी बोर्ड के अध्यक्ष मलायेंदु साहा ने दी है। उन्होंने कहा कि अंडरग्रेजुएट इंजीनियरिंग कोर्सेस में दाखिले के लिए कुल 92,695 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होंगे।