WBJEE 2020 : पश्चिम बंगाल राज्य संयुक्त प्रवेश परीक्षा (WBJEE 2020) के परिणाम आज यानि 07 अगस्त को घोषित किए जाएंगे। ये जानकारी अध्यक्ष मलयेंदु साहा ने दी थी। एक हफ्ते पहले उन्होंने तारीखों की पुष्टि करते हुए कहा कि परिणाम का समय और काउंसलिंग का कार्यक्रम अगले सप्ताह घोषित किया जाएगा।
परिणाम पश्चिम बंगाल राज्य संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। पश्चिम बंगाल राज्य संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट
wbjeeb.nic.in है। वे उम्मीदवार जिन्होंने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे अपना परिणाम ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से देख सकते हैं। बता दें कि 02 फरवरी को आयोजित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा में लगभग 1.1 लाख उम्मीदवारों ने भाग लिया था।
ये भी पढ़ें- राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड में 12वीं पास से लेकर स्नातकों के लिए मौके, आवेदन के लिए कुछ घंटे बाकी
WBJEE परिणाम 2020: कैसे जांचें
बता दें कि इससे पहलेइस साल कक्षाएं अक्टूबर में दुर्गा पूजा के बाद शुरू होंगी और काउंसलिंग सितंबर में शुरू होगी।
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।