फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WBJEE 2020: इंजीनियरिंग व फार्मेसी में प्रवेश के लिए आवेदन का अंतिम मौका

Wed, 13 Nov 2019 12:23 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल के कॉलेजों में इंजीनियरिंग और फार्मेसी कोर्सेज में दाखिले के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा (WBJEE) के लिए आवेदन का आज (13 नवंबर 2019) अंतिम मौका है। 18 अक्तूबर से ही इन प्रवेश परीक्षाओं के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है। पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड (WBJEEB - West Bengal Joint Entrance Examination Board) ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की थी, तब से ही छात्रों द्वारा आवेदन किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


यह परीक्षा पश्चिम बंगाल के सरकारी व सेल्फ फाइनांस्ड संस्थानों में इंजीनियरिंग, फार्मेसी व आर्किटेक्चर कोर्सेज में दाखिले के लिए आयोजित की जाती है।

जिन छात्रों ने अब तक आवेदन नहीं किया है, उनके पास अब भी मौका है। आप 13 नवंबर 2019 की आधी रात तक इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आधिकारिक अधिसूचना और पंजीकरण की सीधी लिंक आपको इस खबर में आगे दी जा रही है।

ये भी पढ़ें : CBSE Board 2020: बोर्ड ने जारी की नई मार्किंग स्कीम, पास होने के लिए ये जरूरी

कब होगी परीक्षा

बोर्ड के अनुसार, संयुक्त प्रवेश परीक्षा (WBJEE CEE - Common Entrance Examination) का आयोजन 2 फरवरी 2020 को किया जाएगा। राज्य में वार्षिक कक्षा 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं से पहले इसका आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकते हैं। 

WBJEEB द्वारा जारी अधिसूचना पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
WBJEE CEE 2020 के लिए आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें