WBJEE 2019: पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा (WBJEE) 2019 की उत्तर कुंजी आज जारी कर दी गई है। सभी उम्मीदवार जो परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट wbjeeb.nic.in पर जाकर उत्तर कुंजी देख सकते हैं। प्रवेश परीक्षा 26 मई को विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई थी। पेपर -I सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक और पेपर-II दोपहर 2 से 4 बजे तक आयोजित हुई।
यदि किसी अभ्यर्थी को उत्तर कुंजी में कोई त्रुटि मिलती है, तो वे 5 जून, 2019 की शाम 5 बजे तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज कराने के लिए 500 रुपये का शुल्क करना होगा। बोर्ड द्वारा लिया गया निर्णय अंतिम होगा और अंतिम उत्तर कुंजी पर किसी भी प्रश्न पर विचार नहीं किया जाएगा। उम्मीदवारों का परिणाम अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर तैयार किया जाएगा। वे उम्मीदवार जो परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे नीचे दिए गए निर्देशों का पालन कर अपनी उत्तर कुंजी को डाउनलोड करें।