JEE Advanced 2019 : भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) रुड़की ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा की प्रारंभिक उत्तर कुंजी जारी करने की घोषणा कर दी गई है। IIT में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा अनुसूची के अनुसार JEE Advanced उत्तर कुंजी आज यानी 4 जून, 2019 को सुबह 10 बजे ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर अपडेट कर दी जाएगी।
आपको बता दें कि उम्मीदवार उत्तर कुंजी में पाई गई किसी भी तरह की त्रुटि के लिए आपत्तियां उठाने वाले लिंक को कल यानी 5 जून, 2019 से जारी कर दिया जाएगा। आपत्तियां दर्ज होने के बाद उम्मीदवारों की एक अंतिम उत्तर कुंजी जारी की जाएगी जिसके आधार पर परिणामों की घोषित किए जाएंगे। रिपोर्ट के अनुसार JEE Advanced का परीक्षा परिणाम 2019 14 जून, 2019 तक जारी होने की संभावना है। उम्मीदवार अपने उत्तर कुंजी को जारी होने के बाद नीचे दिए गए नियमों का पालन कर उसे डाउनलोड कर सकते हैं।