बता दें कि पश्चिम बंगाल एचएस कक्षा 12 की परीक्षाएं 14 से 27 मार्च तक सुबह 10 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक आयोजित की गईं। इस साल 12वीं कक्षा की परीक्षा में 8.52 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए हैं। जो नतीजों का इंतजार कर रहे हैं।
मोबाइल पर SMS के जरिए मिलेगा रिजल्ट
पश्चिम बंगाल बोर्ड एसएमएस के माध्यम से भी डब्ल्यूबी 12वीं का रिजल्ट 2023 ऑफलाइन देखने की सुविधा प्रदान करता है। इसके लिए उम्मीदवारों को नीचे दिए गए चरणों का पालन करना होगा।
-
सबसे पहले मोबाइल के मैसेज बॉक्स में WB12स्पेस>रोल नंबर टाइप करें।
-
अब इसे 5676750 या 58888 पर भेज दें।
-
WB 12वीं का रिजल्ट 2023 मोबाइल फोन पर भेजा जाएगा।