फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WBBSE Board 2025: पश्चिम बंगाल माध्यमिक ने जारी किया 141 छात्रों का प्रवेश पत्र; कल से शुरू होगी परीक्षा

Sun, 09 Feb 2025 03:36 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

WBBSE Board 2025: पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं के 141 छात्रों के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। यह वो छात्र है, जिनकी जानकारी संबंधित स्कूलों द्वारा समय पर बोर्ड तक नहीं भेजी गई थी।
विज्ञापन
West Bengal Madhyamik Class 10 admit card - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

WBBSE Board 2025: पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (WBBSE) ने 10वीं के छात्रों के लिए 2025 की माध्यमिक परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। बोर्ड ने 141 छात्रों को उनके एडमिट कार्ड दिए, जिनकी जानकारी संबंधित स्कूलों द्वारा समय पर बोर्ड तक नहीं भेजी गई थी।  

40 छात्रों को अभी करना पड़ेगा इंतजार

बोर्ड के अधिकारी ने बताया कि 8 फरवरी 2025 को कुल 106 स्कूलों से अधिकारी बोर्ड कार्यालय आए और उन्हें 141 छात्रों के एडमिट कार्ड सौंपे गए, ताकि वे आगामी माध्यमिक परीक्षा में शामिल हो सकें। हालांकि, बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया कि 30 स्कूलों से 40 छात्रों के एडमिट कार्ड अब तक प्राप्त नहीं हुए हैं और उन्हें अभी इंतजार करना पड़ रहा है।

नए एडमिट कार्ड के लिए प्रक्रिया 

WBBSE ने यह भी घोषणा की है कि वे 181 छात्रों के लिए नए एडमिट कार्ड जारी करेंगे, जिन्हें "स्कूलों की लापरवाही" के कारण पहले एडमिट कार्ड नहीं मिल पाए थे। इन छात्रों के एडमिट कार्ड संबंधित स्कूलों से पोर्टल के माध्यम से प्राप्त किए जाएंगे।  

परीक्षा की तारीख  

पश्चिम बंगाल माध्यमिक परीक्षा 2025 की शुरुआत 10 फरवरी से हो रही है और यह परीक्षा 22 फरवरी तक चलेगी। राज्य भर में कुल 2,683 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस साल 9.8 लाख छात्र परीक्षा में शामिल होंगे, जिनमें से 5,55,950 छात्राएं हैं।  
विज्ञापन


परीक्षा का समय सुबह 10:45 बजे से 2:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। बोर्ड ने छात्रों को सलाह दी है कि वे परीक्षा से पहले अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर लें, ताकि किसी भी प्रकार की परेशानी से बचा जा सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें