फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET UG 2025: फॉर्म भरते समय एक भी गलती हुई तो नहीं मिलेगा एग्जाम देने का मौका, जानें कैसे करें रजिस्ट्रेशन

Sun, 09 Feb 2025 02:55 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NEET UG 2025: नीट यूजी परीक्षा के लिए आवेदन करते समय उम्मीदवारों को सावधान रहना होगा क्योंकि नीट यूजी फॉर्म भरने में एक भी गलती करने पर उनका आवेदन रद्द हो सकता है। इच्छुक उम्मीदवार 7 मार्च 2025 तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
विज्ञापन
NEET UG 2025 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NEET UG 2025: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट यूजी परीक्षा 2025 (NEET UG 2025) के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार 7 मार्च 2025 तक अपनी आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन 4 मई को होगा। 
विज्ञापन


रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के दौरान छात्रों को सावधान रहना होगा क्योंकि नीट यूजी फॉर्म भरने में एक भी गलती करने पर उनका आवेदन रद्द हो सकता है और फिर उन्हें अगले साल का इंतजार करना पड़ सकता है।
 

एक गलती और आवेदन रद्द 

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण गाइडलाइंस जारी की हैं। नीट यूजी परीक्षा फॉर्म भरते समय खासतौर पर फोटो और साइन जैसी जानकारी को लेकर उम्मीदवारों को बेहद सतर्क रहने की आवश्यकता है। यदि आप एनटीए द्वारा निर्धारित फॉर्मेट में फोटो या अन्य आवश्यक दस्तावेज अपलोड नहीं करते हैं, तो आपका आवेदन फॉर्म रद्द किया जा सकता है। 

NEET UG 2025 Exam Form: परीक्षा फॉर्म कैसे भरें?

नीट यूजी 2025 परीक्षा फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपनी पासपोर्ट साइज फोटो अपलोड करनी होती है, जो 1 जनवरी 2025 के बाद खींची गई हो यानी केवल लेटेस्ट फोटो स्वीकार की जाएगी। इसके अलावा उम्मीदवारों को अपने सिग्नेचर, बाएं और दाएं हाथ के अंगूठे और उंगलियों के निशान, नागरिकता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), सोशल कैटेगरी सर्टिफिकेट, 10वीं की मार्कशीट और 10वीं या समकक्ष परीक्षा का पासिंग सर्टिफिकेट भी अपलोड करना होगा। इन सभी दस्तावेज़ों को सही ढंग से अपलोड करना बेहद महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन

NEET UG 2025 Guidelines: परीक्षा फॉर्म गाइडलाइंस

  • उम्मीदवारों को बिना मास्क वाली रंगीन फोटो अपलोड करनी होगी, जिसमें कम से कम 80% चेहरा (कान के साथ) साफ तौर पर दिखाई दे। 
  • फोटो का बैकग्राउंड सफेद होना चाहिए। सभी फोटो PDF/JPG/JPEG फॉर्मेट में और स्पष्ट होनी चाहिए। 
  • यदि आप स्क्राइब की सुविधा का उपयोग करेंगे, तो स्क्राइब की फोटो का साइज 10 केबी से 200 केबी के बीच होना चाहिए। 
  • इसके अलावा, उम्मीदवारों को 5 डॉक्टरों की बेंच से जारी किया गया मेडिकल सर्टिफिकेट अपलोड करना होगा। 
  • इस सर्टिफिकेट की स्कैन कॉपी का साइज 50 केबी से 300 केबी के बीच होना चाहिए।
  • सभी आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन की हुई कॉपी भी अपलोड करनी होगी। 
  • अगर उम्मीदवार किसी प्रकार के शारीरिक प्रतिबंध से पीड़ित हैं, तो उन्हें इसकी जानकारी नीट यूजी परीक्षा फॉर्म में देनी होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें