फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WB SET: यूनिवर्सिटी में पढ़ाना चाहते हैं तो यहां करें अप्लाई, परीक्षा क्वालीफाई की तो बनेंगे असिस्टेंट प्रोफेसर

Tue, 16 Aug 2022 08:15 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

WB SET 2023 Notification Out: विश्वविद्यालयों में पढ़ाने और प्रोफेसर बनने का ख्वाब देख रहे युवाओं के लिए खुशखबर है। पश्चिम बंगाल कॉलेज सेवा आयोग ने पश्चिम बंगाल राज्य पात्रता परीक्षा (WB SET) 2023 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है।
विज्ञापन
सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

WB SET 2023: विश्वविद्यालयों में पढ़ाने और प्रोफेसर बनने का ख्वाब देख रहे युवाओं के लिए खुशखबर है। पश्चिम बंगाल कॉलेज सेवा आयोग ने पश्चिम बंगाल राज्य पात्रता परीक्षा (WB SET) 2023 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट wbcsconline.in पर 15 सितंबर, 2022 तक पश्चिम बंगाल एसईटी (WB SET) के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन

 

WB SET 2023: परीक्षा 33 विषयों के लिए होगी

पश्चिम बंगाल एसईटी 2023 का आयोजन 08 जनवरी, 2023 को राज्य के विभिन्न जिलों के चयनित परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। पश्चिम बंगाल एसईटी 2023 परीक्षा 33 विषयों के लिए आयोजित की जाएगी। स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट में दो पेपर होंगे और दोनों पेपर में केवल वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगे। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट wbcsconline.in पर से अधिसूचना डाउनलोड कर सकते हैं। 

 

WB SET 2023: दोनों पेपर में क्वालीफाई होना जरूरी

पश्चिम बंगाल राज्य में सहायक प्रोफेसर पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की पात्रता को प्रमाणित करने के लिए राज्य पात्रता परीक्षा (SET) आयोजित की जाती है। सहायक प्रोफेसर के लिए पात्रता एसईटी के दोनों पेपर में उम्मीदवार के ओवरऑल प्रदर्शन पर निर्भर करेगी। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया चल रही है और उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर 15 सितंबर, 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। एसईटी में आवेदन करने के लिए कोई ऊपरी आयु सीमा नहीं है।

 

WB SET 2023 के लिए पात्रता मापदंड

सामान्य / ईडब्ल्यूएस उम्मीदवार, जिन्होंने यूजीसी द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों / संस्थानों से मास्टर डिग्री या समकक्ष परीक्षा में कम से कम 55 फीसदी अंक (बिना राउंड ऑफ) प्राप्त किए हैं। आरक्षित श्रेणियों के लिए मानदंड में छूट दी गई है।

सरकारी नौकरी भर्ती परीक्षा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

WB SET 2023 के लिए परीक्षा शुल्क

पश्चिम बंगाल स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट (WB SET) के लिए परीक्षा शुल्क सामान्य वर्ग के लिए 1,200 रुपये निर्धारित है। वहीं, एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों के लिए 300 रुपये है जबकि ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये है।

 

विज्ञापन

WB SET 2023 के लिए आवेदन करने के चरण

  1. उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट wbcsconline.in पर जाएं।
  2. अब राज्य पात्रता परीक्षा 2023 के लिए आवेदन पर क्लिक करें।
  3. यहां अपने व्यक्तिगत विवरण, योग्यता विवरण आदि दर्ज करें एवं संबंधित दस्तावेज अपलोड करें।
  4. इसके बाद शुल्क का भुगतान करें और आवेदन जमा करें।
  5. अब भविष्य के संदर्भ के लिए फॉर्म डाउनलोड करें और उसकी एक प्रति प्रिंट आउट जरूर ले लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें