फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WB NEET UG Counselling 2025: पश्चिम बंगाल नीट यूजी राउंड-1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी, जानें कैसे करें चेक

Sat, 23 Aug 2025 07:54 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

WB NEET UG Counselling 2025: पश्चिम बंगाल मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने नीट यूजी 2025 राउंड-1 का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्र अब अपनी सीट स्टेटस और अलॉटमेंट लेटर आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
WB NEET Seat Allotment 2025 - फोटो : Freepik.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

WB NEET Seat Allotment 2025: पश्चिम बंगाल मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (WBMCC) ने नीट यूजी 2025 काउंसलिंग के पहले राउंड का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने राउंड-1 में हिस्सा लिया था, वे अब अपनी सीट अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं और अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड कर सुरक्षित रख सकते हैं।

कौन-कौन सी सीटों के लिए हुआ अलॉटमेंट

इस राउंड में स्टेट कोटा, प्राइवेट मैनेजमेंट और NRI कोटा सीटों पर एमबीबीएस और बीडीएस कोर्सेज के लिए एडमिशन दिया जा रहा है। सीटें उम्मीदवार की रैंक और पसंद के आधार पर अलॉट की गई हैं।

अब क्या करना होगा?

जिन उम्मीदवारों को सीट अलॉट हुई है, उन्हें तय समय सीमा के भीतर अपना एडमिशन कंफर्म करना होगा। इसके लिए:
  • अलॉटेड कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा।
  • आवश्यक दस्तावेज, कॉलेज फीस और बॉन्ड जमा करना होगा।
  • समय पर रिपोर्ट न करने पर सीट कैंसिल मानी जाएगी।
छात्रों को कॉलेज में रिपोर्टिंग और एडमिशन प्रक्रिया के लिए 23 अगस्त, 25 अगस्त और 26 अगस्त 2025 को उपस्थित होना होगा।
विज्ञापन

 
चरण तिथि / समय
राउंड 1 सीट अलॉटमेंट परिणाम 23 अगस्त, 2025
रिपोर्टिंग और एडमिशन 23 अगस्त, 25 और 26 अगस्त (सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक)

राउंड-2 के लिए 27 से 29 अगस्त तक करें रजिस्ट्रेशन

पश्चिम बंगाल नीट यूजी 2025 राउंड-2 काउंसलिंग के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 27 से 29 अगस्त, 2025 तक किया जाएगा। इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 28, 29 और 30 अगस्त को संपन्न होगा। छात्र 30 अगस्त को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक अपनी सीट सरेंडर कर सकते हैं। सीट मैट्रिक्स और लिस्ट 1 सितंबर, 2025 को जारी की जाएगी, जबकि चॉइस फिलिंग 1 से 3 सितंबर तक होगी। राउंड-2 का सीट अलॉटमेंट 8 सितंबर, 2025 को किया जाएगा और कॉलेज रिपोर्टिंग 9, 10 और 11 सितंबर को होगी।
विज्ञापन

WB NEET UG Counselling 2025: सीट अलॉटमेंट कैसे चेक करें?

  • आधिकारिक वेबसाइट wbmcc.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर ‘UG Medical & Dental’ टैब चुनें।
  • ‘Candidate Registration and Login’ लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना नीट यूजी रोल नंबर और पासवर्ड डालें।
  • स्क्रीन पर आपकी सीट अलॉटमेंट डिटेल्स दिखाई देंगी।
  • अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड कर सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें