WBBSE 10th Result Out: 86.15% रहा पास प्रतिशत
पश्चिम बंगाल कक्षा 10वीं, जिसे माध्यमिक परीक्षा के रूप में भी जाना जाता है, 23 फरवरी, 2023 से 4 मार्च, 2023 तक दोपहर 12:45 बजे से दोपहर तीन बजे तक हुई। परीक्षा कुल 2,867 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इस साल 10वीं की बोर्ड परीक्षा में कुल 6,98,627 छात्र शामिल हुए थे। WB माध्यमिक कक्षा 10वीं का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 86.15% है।
WB Madhyamik Result Out: दूसरे स्थान पर दो बनें संयुक्त टॉपर
देवदत्त मांझी 99.57% के साथ परीक्षा पास कर 697 अंक लाकर रैंक वन टॉपर बन गए हैं। उत्तर बर्धमान के शुभम पाल और रामकृष्ण मिशन विवेकानंद विद्या मंदिर, मालदा के रिफत हसन सिरकार रैंक 2 के साथ 10वीं के दूसरे टॉपर हैं, दोनों ने 98.71% और 691 अंक हासिल किए हैं।
WB Madhyamik Result 2023: फरवरी-मार्च में हुई थी 10वीं की परीक्षा
पश्चिम बंगाल कक्षा 10वीं यानी माध्यमिक परीक्षा 23 फरवरी, 2023 से 04 मार्च, 2023 तक दोपहर 12:45 बजे से 03 बजे के बीच आयोजित की गई थी। यह परीक्षा कुल 2,867 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इस साल, पश्चिम बंगाल कक्षा 10वीं की परीक्षा के लिए कुल 6,98,628 छात्रों ने पंजीकरण कराया था।