WB JEE 2022 एक सितंबर, 2022 तक जारी रहेगी पंजीकरण प्रक्रिया
WBJEE बोर्ड की ओर से जारी डब्ल्यूबी जेईई काउंसलिंग 2022 के शेड्यूल के अनुसार, पंजीकरण प्रक्रिया एक सितंबर, 2022 तक जारी रहेगी। डब्ल्यूबी जेईई काउंसलिंग 2022 में काउंसलिंग पंजीकरण, शुल्क भुगतान और विकल्प भरने सहित विभिन्न चरण शामिल हैं। डब्ल्यूबी जेईई बोर्ड छात्रों को उनकी पसंद वरीयता रैंक, स्कोर और सीट की उपलब्धता के अनुसार प्रवेश के विकल्प चुनने का अवसर देता है।