फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RSMSSB PTI Bharti: यहां पीटीआई के साढ़े पांच हजार पदों पर होगी भर्ती, बोर्ड ने जारी किया परीक्षा कार्यक्रम

Sat, 27 Aug 2022 06:48 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Rajasthan RSMSSB PTI Recruitment Exam 2022: इस भर्ती अभियान के माध्यम से राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड द्वारा राजस्थान सरकार के शिक्षा विभाग में कुल 5,546 पद भरे जाएंगे।
 
विज्ञापन
बेहतर सैलरी के साथ नौकरी का मौका - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

RSMSSB PTI Recruitment 2022: राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) पूर्ववर्ती राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से PTI भर्ती परीक्षा 2022 का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। राज्य भर्ती बोर्ड द्वारा जारी समय-सारिणी के अनुसार, शारीरिक प्रशिक्षण प्रशिक्षक यानी पीटीआई परीक्षा 25 सितंबर, 2022 को आयोजित की जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने रिक्तियों के लिए आवेदन किया है, वे RSMSSB की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर आधिकारिक अधिसूचना देख एवं डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन

शिक्षा विभाग में भरे जाएंगे पीटीआई के कुल 5,546 पद

इस भर्ती अभियान के माध्यम से राजस्थान सरकार के शिक्षा विभाग में कुल 5,546 पद भरे जाएंगे। अब तक, अधिकारियों ने एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख जारी नहीं की है। हालांकि, उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाएगा। उम्मीदवारों को ध्यान रखना चाहिए कि परीक्षा दो अलग-अलग पारियों में आयोजित की जाएगी। 

पहली पारी की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच आयोजित की जाएगी और दूसरी पारी की परीक्षा दोपहर 2.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक आयोजित की जाएगी। जहां पेपर-1 में 200 अंकों के प्रश्न होंगे और पेपर-2 में 260 अंकों के प्रश्न होंगे। उम्मीदवारों को ताजा अपडेट और अधिक जानकारी के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर जाना चाहिए।


रिक्ति विवरण यहां देखें

  • फिजिकल ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर ग्रेड-2 (नॉन टीएसपी) : 4,899 पद
  • फिजिकल ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर ग्रेड-3 (टीएसपी) : 647 पद
    
    
विज्ञापन

Rajasthan PTI Bharti 2022: ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड

  • चरण 1: एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाना होगा।
  • चरण 2: फिर, होम पेज पर, RSMSSB PTI एडमिट कार्ड वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • चरण 3: फिर उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे।
  • चरण 4: इसके बाद आपको एक नए पेज पर री-डायरेक्ट किया जाएगा।
  • चरण 5: यहां आपको आपका प्रवेश पत्र स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • चरण 6: उम्मीदवार भविष्य के संदर्भ के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें