विश्व भारती विश्वविद्यालय ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर स्नातक और स्नातकोत्तर डिग्री पाठ्यक्रमों के लिए मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट vbu.ucanapply.com के जरिए अपनी मेरिट लिस्ट देख सकते हैं। अभ्यर्थी अपना नाम, रोल नंबर, श्रेणी व अन्य जानकारी के जरिए मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
ऐसे चेक करें अपनी मेरिट लिस्ट
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- विश्व भारती विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट vbu.ucanapply.com है।
- यहां होम पेज पर आपको मेरिट लिस्ट का लिंक मिलेगा।
- जैसे ही आप अपना विवरण डालेंगे आपकी मेरिट लिस्ट खुल जाएगी।
- ध्यान रहे कि आपको मेरिट लिस्ट देखने के लिए आपना कोर्स सलेक्ट करना होगा।