अक्तूबर 2025 में हुआ था आयोजन
शिक्षा मंत्रालय के विद्यालय शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, अटल इनोवेशन मिशन (एआईएम), नीति आयोग और एआईसीटीई के सहयोग से 13 अक्तूबर 2025 को विकसित भारत बिल्डथॉन 2025 का आयोजन किया गया था। इस राष्ट्रव्यापी नवाचार अभियान में भारत के 3 लाख से अधिक माध्यमिक और वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों के 5 करोड़ से अधिक छात्रों ने भाग लिया।
यह राष्ट्रव्यापी पहल कक्षा 6 से 12 तक के छात्रों में रचनात्मकता और नवाचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू की गई, जिसमें 1 करोड़ रुपये तक पुरस्कार रखे गए।
प्रत्येक भाग लेने वाली टीम को एक विषय चुनना था और उससे जुड़ी किसी समस्या की पहचान करनी थी। इसके बाद टीम को 2 से 5 मिनट का एक वीडियो तैयार करना था, जिसमें समस्या, प्रस्तावित समाधान या प्रोटोटाइप, उसकी कार्यप्रणाली और संभावित प्रभाव को दर्शाया जाए।