फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

School Close: कल दिल्ली-यूपी बंद रहेंगे स्कूल; वाल्मीकि जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित

Mon, 06 Oct 2025 03:32 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Valmiki Jayanti 2025: महर्षि वाल्मीकि जयंती 7 अक्तूबर 2025 को पूरे देश में मनाई जाएगी। उत्तर प्रदेश और दिल्ली सरकारों ने इस अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। दोनों राज्यों के सरकारी व निजी स्कूल, कॉलेज और शैक्षणिक संस्थान इस दिन बंद रहेंगे।
 
विज्ञापन
Valmiki Jayanti 2025 - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Valmiki Jayanti 2025: प्रत्येक वर्ष आश्विन माह की पूर्णिमा तिथि को महर्षि वाल्मीकि जयंती श्रद्धा और उत्साह से मनाई जाती है। महर्षि वाल्मीकि को आदिकवि कहा जाता है, जिन्होंने रामायण की रचना की थी। इस दिन देशभर में शोभायात्राएं, सांस्कृतिक कार्यक्रम और भक्ति सभाओं का आयोजन होता है।

विज्ञापन
Trending Videos

उत्तर प्रदेश में रहेगा सार्वजनिक अवकाश

उत्तर प्रदेश सरकार ने 7 अक्तूबर 2025, मंगलवार को महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह अवकाश प्रदेश के सभी सरकारी, निजी स्कूलों, कॉलेजों और शैक्षणिक संस्थानों में लागू होगा।

सरकार ने यह निर्णय पहले से जारी 2025 के अवकाश कैलेंडर के अनुसार लिया है, जिसमें वाल्मीकि जयंती को राजपत्रित छुट्टी के रूप में शामिल किया गया था। इस दिन सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे और स्थानीय स्तर पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

दिल्ली में भी रहेगा स्कूलों और कॉलेजों में अवकाश

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी मंगलवार, 7 अक्तूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। दिल्ली सरकार ने यह आदेश सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों, कॉलेजों तथा अन्य शैक्षणिक संस्थानों पर लागू किया है।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने हाल ही में इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि इस दिन राजधानी में विभिन्न सांस्कृतिक व धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। वर्ष 2025 की हॉलिडे लिस्ट में पहले से ही वाल्मीकि जयंती को शामिल किया गया था।

नोट: अभिभावकों और छात्रों को सलाह दी जाती है कि छुट्टी के संबंध में अपने स्कूल से संपर्क अवश्य करें।
विज्ञापन

देशभर में तैयारियां जोरों पर

महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर देश के कई हिस्सों में शोभायात्राएं, कथा-वाचन, और सामुदायिक कार्यक्रमों की तैयारी चल रही है। श्रद्धालु महर्षि वाल्मीकि की शिक्षाओं और रामायण के आदर्शों को स्मरण करते हैं।

इस प्रकार, मंगलवार को यूपी और दिल्ली सहित कई राज्यों में शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे और श्रद्धा से इस दिन का उत्सव मनाया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें