AI को समझने वालों की बढ़ेगी मांग
आगे उन्होंने कहा कि आने वाले समय में ऐसे लोगों की मांग तेजी से बढ़ेगी जो AI को अच्छी तरह समझते हों। खासकर उन इंजीनियर्स और पेशेवरों को अधिक अवसर मिलेंगे, जिन्हें AI की जानकारी और उसका उपयोग करना आता है।
उन्होंने कहा कि AI हमारे लिए एक उपयोगी टूल और साधन बनेगा, लेकिन इसका इस्तेमाल बहुत सोच-समझकर और जिम्मेदारी के साथ करना होगा।
डॉ. तृप्ता ठाकुर ने बताया कि भारत सरकार भी इस दिशा में काम कर रही है। सरकार यह समझने और तय करने की कोशिश कर रही है कि AI को शिक्षा से बेहतर तरीके से कैसे जोड़ा जाए और इसके उपयोग को किस तरह नियंत्रित (रेगुलेट) किया जाए, ताकि इसका लाभ छात्रों को मिल सके।