Uttarakhand News in Hindi: पुलिस महानिदेशक (DGP) लॉ एंड ऑर्डर अशोक कुमार ने जम्मू और कश्मीर के छात्रों के लिए एक विशेष शिकायत सेल शुरू किया है। उत्तराखंड में पढ़ रहे कश्मीरी छात्रों के मुद्दों के समाधान के लिए एक विशेष नोडल अधिकारी भी नियुक्त किया गया है।
कश्मीरी छात्रों के लिए एक नोडल अधिकारी की नियुक्ति से उन्हें सुरक्षा और आराम का एहसास होगा। उत्तराखंड में जम्मू-कश्मीर का कोई भी छात्र या निवासी मोबाइल नंबर या ईमेल के जरिये नोडल अधिकारी से संपर्क कर सकता है। अगर जम्मू और कश्मीर के किसी छात्र या निवासी को राज्य में धमकी दी जाती है या परेशान किया जाता है, तो शिकायत सीधे दर्ज होगी। इसके अलावा, कुमार ने छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर संभव कदम उठाने का आश्वासन दिया है।
मोबाईल नंबर - 9412029346
ईमेल - mamtasvohra@gmail.com
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।