Uttarakhand Board UBSE Class 10th- 12th results 2020: उत्तराखंड बोर्ड के दसवीं और बारहवीं कक्षा के नतीजे 29 जुलाई को जारी होंगे। बोर्ड ने इस बात की पुष्टि की है। सूबे के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय दसवीं व बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों का रिजल्ट जारी करेंगे। गौरतलब है कि लंबे वक्त से सूबे के करीब तीन विद्यार्थी अपने दसवीं और बारहवीं कक्षा के रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। रिजल्ट के जारी होने के बाद विद्यार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इस साल कोरोना वायरस की वजह से बोर्ड के दसवीं व बारहवीं कक्षा के रिजल्ट जारी होने में देरी हुई है। पिछले साल बोर्ड ने जून में रिजल्ट जारी किया था।
विद्यार्थी एसएमएस के जरिए भी दसवीं व बारहवीं कक्षा का रिजल्ट मंगवा सकते हैं। दसवीं कक्षा के रिजल्ट के लिए विद्यार्थियों को UK10 के बाद स्पेस देकर अपना रोल नंबर लिखना होगा और उसके बाद यह एसएमएस 456789 पर भेजना होगा। इसी तरह से बारहवीं कक्षा के रिजल्ट के लिए विद्यार्थियों को UK12 टाइप करके उसके बाद स्पेस देकर अपना रोल नंबर लिखना होगा और 56263 पर भेजना होगा। यहां इस बात का विशेष ख्याल रहे कि यह एसएमएस रजिस्टर्ड नंबर के जरिए ही भेजा जाए तभी आपका रिजल्ट बोर्ड की तरफ से आपको भेजा जाएगा। पिछले साल उत्तराखंड बोर्ड के दसवीं कक्षा में 76.43 फीसदी विद्यार्थी पास हुए थे जबकि बारहवीं कक्षा में 80.13 फीसदी विद्यार्थी पास हुए थे।