UP Board High School Intermediate Results 2020: 10वीं पास करने के बाद अगर आप जल्द से जल्द नौकरी पाना चाहते हैं, तो आपके पास आईटीआई एक विकल्प हो सकता है। कई सरकारी नौकरियों में आईटीआई डिप्लोमा मांगा जाता है। आईटीआई कई ट्रेड में डिप्लोमा कराती है। जानते हैं आईटीआई के बारे में -
क्या है आईटीआई:
- आईटीआई को Industrial Training Institutes यानी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कहते हैं। इसमें कई ट्रेड में डिप्लोमा दिए जाते हैं। इसमें डिप्लोमा करने के बाद आप प्राइवेट के साथ ही सरकारी नौकरी भी प्राप्त कर सकते हैं। आईटीआई दो प्रकार के होते है एक सरकारी और दूसरी प्राइवेट। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के सरकारी, प्राइवेट कॉलेज मौजूद है और कई यूनिवर्सिटी भी इस प्रकार के कोर्स कराती हैं। आईटीआई में छात्र कई ट्रेड जैसे कि कारपेंटर, फिटर, इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर, फैशन डिजाइनिंग इत्यादि सीखते हैंं।
कौन ले सकता है प्रवेश:
- आईटीआई कई तरह के डिप्लोमा कोर्स कराती है। कई डिप्लोमा कोर्स में 8वीं पास छात्र भी प्रवेश ले सकते हैं। वहीं 10वीं और 12वीं पास छात्र ट्रेड के अनुसार एडमिशन ले सकते हैं।
आईटीआई के कुछ प्रमुख कोर्स:
कंप्यूटर ऑपरेटर एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेंट
कोर्स अवधि : 1 वर्ष
शैक्षिणक योग्यता : 10वीं पास
डी.टी.पी. ऑपरेटर
कोर्स अवधि : 1 वर्ष
शैक्षिणक योग्यता : 10वीं पास
स्टेनोग्राफी/आशुलिपि या शॉर्टहैंड
कोर्स अवधि : 1 वर्ष
शैक्षिणक योग्यता : 12वीं पास
इलेक्ट्रीशियन
कोर्स अवधि : 1 वर्ष से 2 वर्ष
शैक्षिणक योग्यता : 10वीं पास
मशिनिस्ट
कोर्स अवधि : 2 वर्ष
शैक्षिणक योग्यता : 10वीं पास
मैकेनिक कंप्यूटर हार्डवेयर
कोर्स अवधि : 2 वर्ष से 3 वर्ष
शैक्षिणक योग्यता : 10वीं पास
कैसे होते हैं प्रवेश:
आईटीआई में प्रवेश लेने के लिए आपको फार्म भर के जमा करना होता है। यह फार्म जुलाई माह में निकाले जाते हैं।
आईटीआई के बाद नौकरी:
- आईटीआई डिप्लोमा करने के बाद आपके पास नौकरी के बहुत से विकल्प होते हैं। कई सरकारी संस्थान जैसे रेलवे, भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड, स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड जैसे संस्थान आईटीआई डिप्लोमाधारकों के लिए वैकेंसी निकालते रहते हैं। प्राइवेट जॉब में कंपनियों में काम कर सकते है या खुद का बिजनेस भी खोल सकते है।