UP Metro Recruitment पात्रता मानदंड और आयु सीमा
शैक्षणिक योग्यता में आवेदक के पास सहायक प्रबंधक पद के लिए प्रासंगिक क्षेत्र में बीई / बी.टेक डिग्री, जूनियर इंजीनियर पदों के लिए इंजीनियरिंग में डिप्लोमा, खाता सहायक के लिए बी.कॉम और अधिकारी सहायक के लिए कोई भी स्नातक डिग्री। वहीं, आवेदक की आयु सीमा 01 नवंबर, 2022 तक 21-28 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
UP Metro Recruitment की चयन प्रक्रिया
उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (UPMRC) ने असिस्टेंट मैनेजर, जूनियर इंजीनियर, अकाउंट असिस्टेंट और ऑफिसर असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए चयन पद्धति दो चरण की प्रक्रिया पर आधारित होगी। इसके तहत सबसे पहले लिखित परीक्षा, इसके बाद दस्तावेज सत्यापन को दौर शुरू होगा। सबसे आखिर में उम्मीदवारों के चिकित्सीय परीक्षण की रिपोर्ट के आधार पर नियुक्तियां दी जाएंगी।