फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में 25 हजार होमगार्ड की भर्ती रद्द, जानें अब क्या बोली सरकार

Wed, 16 Oct 2019 09:07 AM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

  • भर्ती रद्द करने के पीछे योगी सरकार ने वेतन को बताया था कारण
  • फिर कहा - समाधान तलाशने की कोशिश कर रहे हैं, दिवाली हर घर में मनेगी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में करीब 25 हजार होमगार्ड्स की भर्ती रद्द करने के आदेश के मामले में अब सरकार ने नई बात कही है। ये भर्तियां रद्द करने के पीछे उत्तर प्रदेश सरकार ने सैलरी को कारण बताया था।  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने कहा था कि वह इन होम गार्ड्स को सैलरी बढा़कर नहीं दे पाएगी। लेकिन अब विभागीय मंत्री चेतन चौहान ने आश्वासन दिया है कि सरकार किसी को बेरोजगार नहीं होने देगी।

विज्ञापन


गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने जुलाई 2019 में सरकार को भत्तों में बढ़ोतरी करने का आदेश दिया था। इसके अनुसार सरकार को होमगार्ड्स को 672 रुपये दैनिक भत्ता (Daily Allowance) देना पड़ेगा। अभी उन्हें 500 रुपये दैनिक भत्ता दिया जा रहा है। लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार का कहना है कि इससे उनपर हर महीने 10 से 12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार आ जाएगा। 

ये भी पढ़ें :  छात्रों के लिए इंटर्नशिप का मौका, केंद्र सरकार हर महीने देगी 10 हजार रुपये स्टाइपेंड
विज्ञापन


इसलिए सरकार ने फैसला किया कि वह यह भर्ती ही नहीं करेगी। ये भर्तियां पुलिस स्टेशनों और ट्रैफिक सिग्नलों पर होमगार्ड नियुक्त किए जाने के लिए अप्रैल महीने में की गई थीं। एडिशनल डायरेक्टर जनरल बीपी जोगदंद द्वारा जारी एक आदेश के अनुसार, भर्ती रद्द करने से संबंधित फैसला 28 अगस्त को राज्य के मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया था।
विज्ञापन


हालांकि सरकार ने बाद में कहा कि इस समस्या का कोई हल ढूंढने की कोशिश की जा रही है। इस बारे में जब उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव आरके तिवारी से सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि 'दिवाली हर घर में मनाई जाएगी। हम विचार कर रहे हैं कि इस समस्या को कैसे हल किया जाए।' 

ये भी पढ़ें : इस यूनिवर्सिटी ने दिए हैं सबसे ज्यादा अमीर, जानें कितनी है यहां की फीस

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें