BPSC 63वीं परीक्षा का परिणाम जारी हो गया है। आपको बता दें कि आठ सौ से अधिक उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा में सफलता मिली थी। लिखित परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों के लिए इंटरव्यू 27 अगस्त से शुरू हुए थे। साक्षात्कार के लिए 824 उम्मीदवार उपस्थित हुए थे और 355 उत्तीर्ण हुए हैं।
श्रेयांश तिवारी को बिहार प्रशासनिक सेवा के लिए चुना गया है। अनुराग कुमार ने दूसरी रैंक और मिराज जमील तीसरी ने रैंक हासिल की है। लड़कियों में सुनिधि अव्वल है, रैंक 4 के साथ उन्हें बिहार प्रशासनिक सेवा के लिए चुना गया है। श्रिया सलोनी ने रैंक 5 हासिल की है और उन्हें श्रम प्रवर्तन अधिकारी के रूप में चुना गया है। लड़कियों में तीसरी टॉपर अर्चना कुमारी हैं, जिन्होंने 6वीं रैंक हासिल की है और उन्हें भी श्रम प्रवर्तन अधिकारी के रूप में भी चुना गया है।
63वीं BPSC मुख्य परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले सभी उम्मीदवारों की मार्कशीट जल्द ही आयोग की वेबसाइट पर जारी कर दी जाएगी।
ऐसे चेक करें अपना परिणाम-
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- उसके बाद 63वीं BPSC मुख्य परीक्षा से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपके सामने परिणाम खुल जाएंगे।
- भविष्य के लिए प्रिंटआउट ले लें।
ये भी पढ़ें : UKSSSC: पहाड़ों पर करें सरकारी नौकरी, सैलरी मिलेगी लगभग 70 हजार
परिणाम देखने के लिए यहां क्लिक करें...
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।