फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Assistant Teacher Result: उत्तर प्रदेश 69000 अध्यापक भर्ती परीक्षा का परिणाम आज होगा जारी, लें पूरी जानकारी

Tue, 12 May 2020 01:49 PM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
UP Assistant
विज्ञापन

सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से 69 हजार सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा का परिणाम मंगलवार को दोपहर बाद जारी कर दिया जाएगा। परंतु परीक्षार्थी परिणाम सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी की वेबसाइट पर बुधवार को दोपहर बाद देख सकेंगे। 

विज्ञापन


शुक्रवार को अंतिम उत्तर कुंजी जारी होने के बाद अब परिणाम को लेकर परीक्षार्थियों को इंतजार है। छह मई को हाईकोर्ट के आदेश के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सप्ताह भर में भर्ती पूरा करने का निर्देश दिया था। परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से सप्ताह भर के भीतर परिणाम जारी करने घोषणा करके मुख्यमंत्री के निर्देशों का पालन किया गया है। सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट वेबसाइट atrexam.upsdc.gov.in पर जारी किया जाएगा। परीक्षार्थी अपना रिजल्ट वेबसाइट से ही देख सकेंगे। परीक्षार्थियों को अंतिम उत्तर कुंजी इसी वेबसाइट पर 17 मई तक उपलब्ध रहेगी। 

सामान्य वर्ग के लिए 65  प्रतिशत (150 में से 97) अंक और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 60 प्रतिशत (150 में से 90) अंक कटऑफ के आधार पर परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि 5 जनवरी 2019 को सभी जिलों में सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा आयोजित की गई थी। इसमें 4 लाख 12 हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा के परिणाम को ऐसे करें चेक:

चरण 1- पहले परीक्षार्थियों को रिजल्ट चेक करने के लिए वेबसाइट atrexam.upsdc.gov.in पर जाना होगा।
चरण 2- वेबसाइट पर दिए गए रिजल्ट के लिंक को क्लिक करना पड़ेगा। 
चरण 3- परीक्षार्थी यहां मांगी गई जानकारी को सबमिट करनी होगी।
चरण 4- वेबसाइट पर जानकारी सबमित करने के बाद परीक्षार्थी का रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
चरण 5- स्क्रीन पर आए रिजल्ट का अभ्यर्थी प्रिंट निकाल सकेंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें