फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ISRO: साइंटिस्ट के पदों पर होने वाली भर्ती परीक्षा के परिणाम जारी, पढ़ें पूरी जानकारी

Tue, 12 May 2020 11:50 AM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
इसरो गगनयान - फोटो : social media
विज्ञापन

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने 11 मई, 2020 को वैज्ञानिक और इंजीनियर पदों पर भर्ती परीक्षा के लिए ISRO परिणाम 2020 घोषित कर दिए हैं। उम्मीदवार इसरो की आधिकारिक साइट isro.gov.in के माध्यम से अपना परिणाम देख सकते हैं। परीक्षा 12 जनवरी, 2020 को आयोजित की गई थी, और उत्तर कुंजी 24 फरवरी, 2020 को जारी की गई थी।

विज्ञापन


परिणाम विभिन्न विषयों- इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स एससीएल, कंप्यूटर साइंस, मैकेनिकल के लिए जारी किया गया है। उम्मीदवार जो परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे नीचे दिए गए इन सरल चरणों का पालन करके अपना परिणाम देख सकते हैं।

ऐसे करें परिणाम-

  • सबसे पहले ISRO की आधिकारिक साइट isro.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध करियर लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवारों को पहले लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • नए पेज पर ISRO परिणाम 2020 पर क्लिक करें।
  • आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
  • आगे की आवश्यकता के लिए उसी की हार्ड कॉपी रखें।
इसरो इन दो भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से वैज्ञानिक / इंजीनियर 'एससी' के लगभग 350 पदों को भरे जाएंगे। आधिकारिक नोटिस 15 अक्टूबर, 2019 को जारी किया गया था। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और साक्षात्कार शामिल है ।जो उम्मीदवार ने लिखित परीक्षा में पास होंगे वे साक्षात्कार के लिए उपस्थित होंगे। साक्षात्कार की तारीखों की घोषणा बाद में की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें