फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UTET 2026 Notification: उत्तराखंड टीईटी परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी, कितना लगेगा आवेदन शुल्क? जानें लास्ट डेट

Wed, 15 Jul 2026 02:44 PM IST
Shahin Praveen एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UTET 2026 Notification OUT: उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 3 अगस्त है।
विज्ञापन
UTET 2026 Notification OUT - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UTET 2026: उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) ने उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (UTET-I और UTET-II) 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। राज्य के सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों में शिक्षक बनने के इच्छुक उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 14 जुलाई 2026 से आधिकारिक वेबसाइट ukutet.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

देखें अहम तिथियां

घटनाक्रम तिथि
विस्तृत अधिसूचना जारी 14 जुलाई 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू 14 जुलाई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 3 अगस्त 2026 (रात 11:59 बजे)
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 6 अगस्त 2026 (रात 11:59 बजे)
आवेदन संशोधन (Correction) विंडो 8 से 11 अगस्त 2026 (रात 11:59 बजे तक)
UTET 2026 परीक्षा तिथि 29 सितंबर 2026
UTET-I परीक्षा समय सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक
UTET-II परीक्षा समय दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक

स्नातक और बी.एड. डिग्रीधारक

  • जिन उम्मीदवारों ने स्नातक में कम से कम 50% अंक प्राप्त किए हैं और उनके पास एक वर्षीय बी.एड. (B.Ed.) की डिग्री है, वे UTET-II (कक्षा 6 से 8) के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • उम्मीदवार ने 12वीं (10+2) में कम से कम 50% अंक प्राप्त किए हों और 4 वर्षीय बी.एल.एड. (B.El.Ed.) या 4 वर्षीय बीएएड./बीएससीएड. (B.A.Ed./B.Sc.Ed.) पाठ्यक्रम पूरा किया हो, तो वह भी परीक्षा के लिए पात्र होगा।
  • स्नातक में कम से कम 50% अंक प्राप्त करने वाले और एक वर्षीय बी.एड. (विशेष शिक्षा) की डिग्री रखने वाले उम्मीदवार भी UTET-II के लिए आवेदन कर सकते हैं।
    विज्ञापन

     

12वीं और डी.एल.एड. वाले उम्मीदवार

  • उम्मीदवार ने 12वीं (10+2) कम से कम 50% अंकों के साथ पास की हो और 2 वर्षीय डी.एल.एड. (D.El.Ed.) किया हो।
  • आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार 12वीं में 45% अंकों के साथ 2 वर्षीय डी.एल.एड. के आधार पर भी आवेदन कर सकते हैं।
  • उम्मीदवार ने 12वीं में 50% अंक प्राप्त किए हों और 4 वर्षीय बी.एल.एड. (B.El.Ed.) कोर्स किया हो।
  • उम्मीदवार ने 12वीं में 50% अंक प्राप्त किए हों और 2 वर्षीय डिप्लोमा इन एजुकेशन (स्पेशल एजुकेशन) किया हो।
  • उम्मीदवार के पास स्नातक (Graduation) में कम से कम 50% अंक और बी.एड. (B.Ed.) की डिग्री हो।
विज्ञापन

कितना लगेगा आवेदन शुल्क?

इसके लिए सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को एक पेपर के लिए 600 रुपये तथा दोनों पेपरों के लिए 1000 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं, एससी, एसटी और दिव्यांग (PwBD) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए एक पेपर का शुल्क 300 रुपये और दोनों पेपरों का शुल्क 500 रुपये निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें