फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UTET 2025: उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए पंजीकरण शुरू, सितंबर में होगा एग्जाम; जानें आवेदन शुल्क

Thu, 10 Jul 2025 02:48 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UTET Notification 2025: उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार 5 अगस्त तक आवेदन पत्र भरकर जमा कर सकते हैं। परीक्षा सितंबर महीने में होनी प्रस्तावित है।
 
विज्ञापन
UTET 2025 (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UTET 2025: उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UBSE) ने प्राथमिक और उच्च प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती के लिए उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (UTET 2025) के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो भी उम्मीदवार आवेदन पत्र जारी होने का इंतजार कर रहे थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट ukutet.com. पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 8 अगस्त है।

विज्ञापन

UTET 2025 Important Dates: नोट करें सभी महत्वपूर्ण तिथियां

शुल्क भुगतान के साथ यूटीईटी 2025 पंजीकरण फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 7 अगस्त है और बोर्ड 27 सितंबर को सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक एक ही पाली में पात्रता प्रवेश परीक्षा आयोजित करेगा। आवेदन करने के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल में पंजीकरण संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
 
घटना तिथि
ऑनलाइन आवेदन 10 जुलाई से 5 अगस्त 2025 तक रात्रि 11:59 बजे तक
शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 7 अगस्त 2025, रात 11:59 बजे तक
ऑनलाइन आवेदन पत्र में सुधार की अवधि 9 से 12 अगस्त, 2025
परीक्षा तिथि 27 सितंबर 2025
एडमिट कार्ड परीक्षा के दिन से सात दिन पहले से

शिक्षा बोर्ड उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों में कक्षा 1 से 8 तक के शिक्षण पदों के लिए उम्मीदवारों की पात्रता निर्धारित करने के लिए यूटीईटी आयोजित करता है।
 

UKTET 2025: 27 सितंबर को होनी है परीक्षा

उत्तराखंड पात्रता परीक्षा 27 सितंबर 2025 को होनी प्रस्तावित है। परीक्षा एक ही दिन दो पालियो में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 तक UTET-I के लिए और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 4.30 बजे तक UTET-II के लिए आयोजित की जाएगी।

आधिकारिक नोटस यहां देखें...
विज्ञापन

UTET Application Fee: इतना है आवेदन शुल्क

आवेदन करने के लिए मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी अनिवार्य रूप से आवश्यक है। एक मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर एक ही आवेदन किया जा सकता है। आवेदन करने के लिए सामान्य, ओबीसी श्रेणी से संबंधित उम्मीदवारों को एक परीक्षा हेतु 600 रुपये और दोनों परीक्षाओं के लिए 1000 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा। वहीं, एससी, एसटी और निःशक्त वर्ग के उम्मीदवारों को एक परीक्षा के लिए 300 और दोनों परीक्षाओं के लिए 500 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें