NEET PG 2025: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने नीट पीजी 2025 की परीक्षा देने वाले लाखों छात्रों को एक जरूरी चेतावनी जारी की है। बोर्ड ने कहा है कि फर्जी नोटिस, ईमेल, SMS और सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही भ्रामक सूचनाओं से छात्र सावधान रहें। NBEMS के अनुसार, कई उम्मीदवारों को झूठे परिणाम या रैंकिंग से जुड़ी जानकारी भेजी जा रही है, जो कि पूरी तरह फर्जी और भ्रामक हैं।
हर नोटिस में होता है QR कोड
NBEMS ने साफ कहा है कि वह किसी भी उम्मीदवार को अच्छे अंक दिलाने संबंधी कोई ईमेल या SMS नहीं भेजता। अगर किसी उम्मीदवार को ऐसा कोई संदेश प्राप्त होता है या सोशल मीडिया पर वायरल होता है, तो वह सबसे पहले NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट https://natboard.edu.in या https://nbe.edu.in पर जाकर उसकी सत्यता की जांच करें।
बोर्ड ने यह भी बताया है कि जुलाई 2020 के बाद से NBEMS द्वारा जारी सभी आधिकारिक नोटिस में QR कोड शामिल होता है। इस कोड को स्कैन करने पर उम्मीदवार सीधे उस नोटिस के आधिकारिक वेबपेज पर पहुंच जाते हैं, जिससे वे यह सत्यापित कर सकते हैं कि सूचना असली है या नहीं।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी दलाल या एजेंट के बहकावे में न आएं जो झूठे वादे करके पैसा या व्यक्तिगत जानकारी लेने की कोशिश करते हैं। किसी भी प्रकार की सहायता या जानकारी के लिए केवल NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट और संचार माध्यमों का ही उपयोग करें।
यहां क्लिक करके पढ़ें एडवाइजरी...