फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UTET 2019: शिक्षक पात्रता परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, यहां है सीधी लिंक और परीक्षा पैटर्न

Mon, 21 Oct 2019 03:48 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार के स्कूली शिक्षा बोर्ड (UBSE) नैनीताल ने शिक्षक पात्रता परीक्षा 2019 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। अगर आपने उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (UTET 2019) के लिए आवेदन किया है, तो बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की सीधी लिंक हम इस खबर में आगे भी दे रहे हैं। आगे परीक्षा के पैटर्न की भी जानकारी दी जा रही है। 
विज्ञापन


बोर्ड ने साफ किया है कि अभ्यर्थियों को अलग से डाक या अन्य माध्यमों से एडमिट कार्ड नहीं भेजे जाएंगे। आपको बोर्ड की वेबसाइट से जरिए ही एडमिट कार्ड डाउनलोड करने होंगे। साथ ही इसका प्रिंट लेकर रखना होगा। इसी के आधार पर आपको परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा।

कब होगी परीक्षा

उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (UTET 2019) का आयोजन रविवार, 6 नवंबर 2019 को किया जा रहा है। दो पेपर की परीक्षा होगी। कक्षा पहली से पांचवीं के लिए पेपर-1 और कक्षा छठी से आठवीं के लिए पेपर-2 होगा। परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को टीईटी पात्रता प्रमाणपत्र दिया जाएगा। इसके आधार पर आप उत्तराखंड सरकार के स्कूलों में शिक्षक की नौकरी पा सकते हैं।

पेपर-1 परीक्षा पैटर्न

विषय                    सवाल/अंक
बाल विकास                30/30
भाषा-1 (हिंदी/अंग्रेजी)   30/30
भाषा-2                      30/30
गणित                        30/30
पर्यावरण विज्ञान           30/30
कुल सवाल व अंक      150/150

पेपर-2 परीक्षा पैटर्न

विषय                          सवाल/अंक
विज्ञापन
विज्ञापन

बाल विकास                     30/30
भाषा-1 (हिंदी/अंग्रेजी)        30/30
भाषा-2                           30/30
ए- गणित, विज्ञान              60/60
बी- सामाजिक विज्ञान        
कुल सवाल व अंक        150/150

सीधी लिंक से एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें