फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CAT 2019: एक जरूरी सूचना आई सामने, इस दिन जारी होंगे प्रवेश पत्र

Mon, 21 Oct 2019 01:12 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
CAT 2019-20 - फोटो : CAT 2019-20
विज्ञापन

भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) कोझीकोड, कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) 2019 की परीक्षा आयोजित करने जा रहा है। इसके लिए एडमिट कार्ड या ई-कॉल लेटर 23 अक्टूबर (बुधवार) को अपनी आधिकारिक वेबसाइट iccat.ac पर जारी करेगा। बता दें कि कैट एडमिट कार्ड में परीक्षा स्थल, परीक्षा केंद्र और समय / सत्र का विवरण होगा। सभी उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल में अपने एडमिट कार्ड ले जाना अनिवार्य है।

विज्ञापन


एडमिट कार्ड जारी करने का समय शाम 5 बजे है। चूंकि कुल 2,44,169 उम्मीदवारों ने परीक्षा में बैठने के लिए पंजीकरण किया था , इसलिए वेबसाइट पर कुछ समय के लिए काम करना बंद कर सकती है। कैट 156 शहरों में 374 केंद्रों पर दो पालियों में 24 नवंबर को आयोजित किया जाना है।

2018 में परीक्षा के लिए कुल 2,09,405 उम्मीदवार उपस्थित हुए थे और 2017 में 1,99,632 थे। परीक्षा 180 मिनट की होगी और उम्मीदवारों को प्रत्येक खंड में प्रश्नों के उत्तर देने के लिए साठ मिनट दिए जाएंगे। संभावना जताई जा रही है कि कैट 2019 के परिणाम 31 दिसंबर, 2020 को जारी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Indian Army: स्नातकों की हो रही है भर्ती, सैलरी एक लाख से ज्यादा

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें