नोट करें परीक्षा प्रक्रिया से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण तिथियां
यूपीटीईटी 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 27 मार्च 2026 से शुरू हुई थी, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 3 मई 2026 है। फिलहाल सुधार विंडो खुल चुकी है। और परीक्षा 2, 3 और 4 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी।
- पंजीकरण शुरू - 27 मार्च 2026
- आवेदन की अंतिम तिथि - 3 मई 2026
- सुधार विंडो - 5 से 8 मई 2026
- परीक्षा - 2, 3 और 4 जुलाई 2026
क्यों जरूरी है करेक्शन विंडो
यह उम्मीदवारों के लिए एक बार का मौका है, जिसमें वे अपने आवेदन फॉर्म में हुई गलतियों को सुधार सकते हैं। करेक्शन विंडो बंद होने के बाद किसी भी प्रकार का बदलाव स्वीकार नहीं किया जाएगा। इससे पहले तकनीकी समस्याओं के कारण रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को बढ़ाया गया था।
वन टाइम रजिस्ट्रेशन अनिवार्य
इस वर्ष आयोग ने सभी उम्मीदवारों के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) अनिवार्य कर दिया है। इस प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों को अपनी बेसिक जानकारी दर्ज करनी होती है और एक यूनिक ओटीआर आईडी जनरेट करनी होती है। यही आईडी लॉगिन और आवेदन फॉर्म में संशोधन के लिए जरूरी है।
परीक्षा का महत्व और पात्रता
यूपीटीईटी उन उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण परीक्षा है, जो उत्तर प्रदेश के सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में शिक्षक बनना चाहते हैं।
- प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 5): 50% अंकों के साथ सीनियर सेकेंडरी और दो वर्षीय डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन।
- उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 6 से 8): 50% अंकों के साथ स्नातक और डीएलएड या बीएड डिग्री।
ऐसे करें आवेदन में संशोधन
- उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- इसके बाद ओटीआर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।
- सबमिट किए गए फॉर्म को खोलें और आवश्यक सुधार सावधानीपूर्वक करें।
- अंत में संशोधित फॉर्म सबमिट कर कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम समय का इंतजार न करें और समय रहते सभी जरूरी बदलाव कर लें, ताकि आगे किसी समस्या का सामना न करना पड़े।