फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSSSC PET Answer Key OUT: यूपीएसएसएससी पीईटी परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी; एक क्लिक में ऐसे करें डाउनलोड

Tue, 09 Sep 2025 06:50 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UPSSSC PET Answer Key: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 6 और 7 सितंबर को आयोजित प्रारंभिक पात्रता परीक्षा की अनंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। 
 
विज्ञापन
UPSSSC PET Answer Key - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPSSSC PET 2025 Answer Key: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्रारंभिक पात्रता परीक्षा की अनंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। आयोग ने 6 और 7 सितंबर को दोनों पालियों में आयोजित परीक्षाओं की उत्तर कुंजियां जारी कर दी है। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in. पर जाकर उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


जो भी उम्मीदवार यूपीएसएसएससी पीईटी परीक्षा में शामिल हुए थे, वे उत्तर कुंजी की मदद से अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। परीक्षा 6 और 7 सितंबर को प्रदेशभर में 48 जनपदों में स्थित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट शाम 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की गई थी।

उत्तर कुंजियां 15 सितंबर, 2025 तक आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध रहेंगी। उम्मीदवार इनकी मदद से अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं।

विज्ञापन

 

UPSSSC PET Marking Scheme: यूपी पीईटी अंकन योजना

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित पीईटी परीक्षा में प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा। वहीं, प्रत्येक गलत प्रश्न के लिए 0.25 अंकों की निगेटिव मार्किंग होगी। परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे गए थे।
विज्ञापन

UPSSSC PET Answer Key Download: यूपीएसएसएससी पीईटी उत्तर कुंजी कैसे डाउनलोड करें?

जो भी उम्मीदवार यूपीएसएसएससी प्रारंभिक पात्रता परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए नीचे बताए चरणों का पालन करना होगा:
  • सबसे पहले यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in. पर जाएं।
  • यहां Important Announcement वाले सेक्शन में उत्तर कुंजी का नोटिस दिखेगा।
  • आपने जिस तिथि और पाली में परीक्षा दी थी, उससे संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • उत्तरकुंजी खुलकर स्क्रीन पर आ जाएगी।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए उत्तर कुंजी डाउनलोड करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें