इंटरमीडिएट स्तर के होते हैं प्रश्न
परीक्षा में भारतीय इतिहास, भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन, भारत एवं विश्व का भूगोल, भारतीय अर्थव्यवस्था, भारतीय संविधान एवं लोक प्रशासन, सामान्य विज्ञान, प्रारंभिक अंकगणित, सामान्य हिंदी, सामान्य अंग्रेजी, तर्क एवं तर्कशक्ति, सामान्य जागरूकता, समसामयिक घटनाक्रम, ग्राफ एवं तालिका की व्याख्या एवं विश्लेषण तथा अपठित हिंदी गद्यांश का विवेचन एवं विश्लेषण आदि विषयों से प्रश्न पूछे जाते हैं। परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों का कठिनाई स्तर सीनियर सेकेंडरी (इंटरमीडिएट) स्तर का होता है।
- तैयारी के लिए ऑनलाइन उपलब्ध अध्ययन सामग्री का उपयोग करें, लेकिन केवल उपयोगी और परीक्षा-केंद्रित सामग्री ही चुनें।
- अधिक स्टडी मटेरियल जुटाने के बजाय चयनित सामग्री पर फोकस करें।
- नियमित रूप से प्रैक्टिस सेट और मॉक टेस्ट हल करें, इससे गति और सटीकता बेहतर होगी।
- रिवीजन और नियमित अभ्यास सफलता की तैयारी को मजबूत बनाएंगे।
प्रश्नों की प्रकृति समझें
परीक्षा की तैयारी के लिए सर्वप्रथम कक्षा छठीं से बारहवीं तक की एनसीईआरटी पुस्तकों का गहन अध्ययन कर महत्वपूर्ण तथ्यों एवं सूचनाओं को संकलित करते हुए स्वयं के नोट्स तैयार करने चाहिए। इसके बाद पूर्व की परीक्षाओं में पूछे गए प्रश्नपत्रों को हल कर प्रश्नों की प्रकृति एवं कठिनाई के स्तर को समझने का प्रयास करना चाहिए। समसामयिक घटनाओं एवं सामान्य जागरूकता की तैयारी के लिए नियमित रूप से समाचार पत्र-पत्रिकाओं का अध्ययन करना चाहिए।