UPSC Recruitment 2020 : संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न पदों के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। आयोग ने कुल 24 पदों के लिए अधिसूचना जारी की है। अभ्यर्थी यूपीएससी के आधिकारिक वेबसाइट पर इस अधिसूचना को विस्तार से पढ़ सकते हैं।
27 अगस्त तक है आवेदन की तारीख
यूपीएससी ने साइंटिफिक ऑफिसर, जूनियर साइंटिफिक ऑफिसर और लेक्चरर सहित विभिन्न पदों के लिए रिक्तियां निकाली हैं। इसके लिए शुक्रवार को नोटिफिकेशन जारी किया गया है। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर विस्तृत अधिसूचना देख सकते हैं। आपको बता दें कि इन पदों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 27 अगस्त रखी गई है।