UPSC Prelims Result 2020: संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट इसी महीने जारी कर सकता है। सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट अक्तूबर माह के आखिर तक जारी किया जा सकता है। हालांकि, अभी यूपीएससी की तरफ से परीक्षा परिणाम जारी करने को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। आयोग की तरफ से न ही परीक्षा परिणाम जारी करने की तारीख के बारे में जानकारी दी गई है।
आयोग यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा की 'आंसर की' और प्रश्न-पत्र जारी कर चुकी है। इस परीक्षा की तैयारी करने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए प्रश्न पत्रों को डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in है। दरअसल, पिछले साल सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट एक माह के भीतर जारी कर दिया गया था। साल 2019 में सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 2 जून को हुआ था और 12 जुलाई को रिजल्ट जारी कर दिया गया था।
ऐसे में माना जा रहा है कि इस बार भी एक माह के भीतर ही परीक्षा परिणाम जारी किया जा सकता है। साल 2018 व 2019 में सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों की कट ऑफ 98 रही थी। जबकि इससे पहले 2017 की प्रीलिम्स कट ऑफ 105 थी।इस साल सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए करीब 10 लाख छात्रों नेे रजिस्ट्रेशन कराया था। परीक्षा का आयोजन दो पालियों में हुआ था। पहली पाली सुबह 9:30 से 11:30 और दूसरी दोपहर 2:30 से शाम 4:30 तक थी।