नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने दिल्ली विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (DUET) पोस्ट ग्रेजुएट की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। इस प्रवेश परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइटnta.ac.in, ntaexam2020.cbtexam.in के जरिए अपनी उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
अभ्यर्थी किसी प्रश्न के उत्तर पर आपत्ति होने की स्थिति में उसे चुनौती भी दे सकते हैं। अभ्यर्थी 'आंसर की' को 9 अक्तूबर तक चुनौती दे सकते हैं। एनटीए ने 61 पीजी पाठ्यक्रमों के प्रश्न पत्र और उत्तर कुंजी को आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया है। इन सभी पीजी पाठ्यक्रमों के उत्तर कुंजी को अभ्यर्थी चुनौती दे सकते हैं और किसी प्रश्न के उत्तर पर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। अभ्यर्थी कल तक ही उत्तर कुंजी को चुनौती दे सकते हैं।
ऐसे डाउनलोड करें DUET UG प्रवेश परीक्षा की उत्तर कुंजी
-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in है।
-यहां आपको आंसर की का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद आपको अपना विवरण डालना होगा।
-आप अपने एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि से लॉग इन कर सकते हैं।
-जैसे ही आप अपना विवरण डालेंगे आपकी उत्तर कुंजी खुल जाएगी।
इसी तरह से आप उत्तर कुंजी पर अपनी आपत्ति भी दर्ज करा सकते हैं। DUET पीजी प्रवेश परीक्षा का आयोजन 6 से 11 सितंबर तक 61 स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए आयोजित हुआ था।