UPSC Pre 2022: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से सिविल सेवा और वन सेवा परीक्षा, 2022 का आयोजन 5 जून, 2022 को किया जाना निर्धारित है। परीक्षा देशभर में निर्धारित विभिन्न केंद्रों पर सभी तरह की कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित की जाएगी। अब परीक्षा में कुछ ही दिन शेष बचे हैं तो सभी उम्मीदवारों ने अपनी तैयारी भी तेज कर दी है। ऐसे में हम आपके लिए लाए हैं यूपीएससी प्रिंलिम्स के से जुड़ी आखिरी दिनों के लिए कुछ जरूरी टिप्स, जिससे आपकी तैयारी को और मदद मिल सकेगी..