फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC NDA, CDS 2025: यूपीएससी एनडीए, सीडीएस परीक्षा के लिए जल्द करें पंजीकरण; बेहद नजदीक है अंतिम तिथि

Mon, 30 Dec 2024 03:22 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UPSC CDS, NDA 1 2025: एनडीए-I और सीडीएस-I परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बेहद नजदीक है। अंत समय में होने वाली असुविधा से बचने के लिए उम्मीदवारों को तुरंत आवेदन करने की सलाह दी जाती है। नीचे विवरण पढ़कर जल्द से जल्द आवेदन पत्र भरकर जमा कर दें।
 
विज्ञापन
अंतिम तिथि नजदीक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPSC CDS, NDA 1 2025: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से संयुक्त रक्षा सेवा (CDS 1 2025) और राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी (NDA, NA 1 2025) परीक्षा के लिए पंजीकरण विंडो बहुत जल्द बंद की जाने वाली है। अगर आप परीक्षा में शामिल होने की योजना बना रहे हैं और अभी तक किसी भी वजह से आवेदन नहीं कर पाएं हैं, तो तुरंत आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in. पर जाकर पंजीकरण कर लें।

विज्ञापन


एनडीए, सीडीएस परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बेहद नजदीक है। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम समय में होने वाली समस्याओं से बचने के लिए तुरंत पंजीकरण कर दें।

UPSC OTR: एक बार करना होता है पंजीकरण

आधिकारिक नोटिस में कहा गया है, "पंजीकरण जीवन में केवल एक बार ही करना होगा। यह पूरे वर्ष में कभी भी किया जा सकता है। यदि उम्मीदवार पहले से ही पंजीकृत है, तो वह सीधे परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन भर सकता है।" 

UPSC NDA, CDS Correction Window: जनवरी में खुलेगी सुधार विंडो

दोनों परीक्षाओं के लिए आवेदन पत्र में बदलाव करने की विंडो जनवरी शुरू होते ही उपलब्ध करा दी जाएगी। उम्मीदवारों को आवेदन पत्र में बदलाव करने के लिए सात दिनों का समय दिया जाएगा।

अधिसूचना में कहा गया है, "यदि कोई उम्मीदवार इस अवधि के दौरान अपने पंजीकरण प्रोफाइल में कोई बदलाव करना चाहता है, तो उसे पंजीकरण प्लेटफॉर्म पर लॉग इन करना चाहिए और तदनुसार आवश्यक कार्य करना चाहिए।"

UPSC NDA, CDS Exam Date 2025: अप्रैल में होगी एनडीए, सीडीएस परीक्षा

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, यूपीएससी एनडीए-I, सीडीएस-I परीक्षा 13 अप्रैल, 2025 को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होने वाली है। आयोग आवेदन की अंतिम तिथि के बाद आवेदन सुधार विंडो खोलेगा। 

UPSC NDA 2025 Educational Qualification: यूपीएससी एनडीए शैक्षणिक योग्यता

शैक्षणिक योग्यता मानदंड उस अकादमी के अनुसार अलग-अलग होते हैं जिसके लिए उम्मीदवार आवेदन कर रहा है। 

जिन उम्मीदवारों ने अपनी कक्षा 12वीं स्तर की शिक्षा पूरी कर ली है, वे आवेदन करने के पात्र हैं। हालांकि, जो उम्मीदवार स्कूली शिक्षा के 10+2 पैटर्न या समकक्ष परीक्षा के तहत 12वीं कक्षा में उपस्थित हो रहे हैं, वे भी इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।

UPSC NDA 2025 Age Limit: आयु सीमा

एनडीए-I के लिए केवल अविवाहित पुरुष/महिला उम्मीदवार, जिनका जन्म 2 जुलाई, 2006 से पहले और  01 जुलाई, 2009 के बाद न हुआ हो, आवेदन करने के पात्र हैं। 

जन्म तिथि मैट्रिकुलेशन या माध्यमिक विद्यालय परित्याग प्रमाण पत्र या किसी भारतीय विश्वविद्यालय द्वारा मैट्रिकुलेशन के समकक्ष मान्यता प्राप्त प्रमाण पत्र में दर्ज तिथि के अनुसार होगी।

UPSC CDS-I Age Limit: सीडीएस-I के लिए आयुसीमा

सीडीएस पाठ्यक्रम सीडीएस आयु सीमा वैवाहिक स्थिति
भारतीय सैन्य अकादमी 19 से 24 वर्ष अविवाहित
भारतीय नौसेना अकादमी 19 से 24 वर्ष अविवाहित
वायु सेना अकादमी 20 से 24 वर्ष अविवाहित
अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी (पुरुष) 19 से 25 वर्ष अविवाहित एवं विवाहित
अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी (महिलाएं, गैर-तकनीकी) 19 से 25 वर्ष अविवाहित, विधवा एवं तलाकशुदा
विज्ञापन

UPSC NDA, CDS Application Fee: आवेदन शुल्क 

 
  • UPSC CDS: अधिसूचना के अनुसार, यूपीएससी सीडीएस 2025 परीक्षा के लिए पंजीकरण करने वाले उम्मीदवारों को 200 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। सभी महिला उम्मीदवारों और अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) से संबंधित उम्मीदवारों को किसी भी शुल्क का भुगतान करने से छूट दी गई है। हालांकि, ओबीसी उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क छूट उपलब्ध नहीं है, जिन्हें पूर्ण निर्धारित शुल्क का भुगतान करना आवश्यक है।
  • UPSC NDA: एनडीए परीक्षा के लिए पंजीकरण करने वाले उम्मीदवारों को 100 रुपये का शुल्क देना होगा। एनडीए अधिसूचना के अनुसार, एससी, एसटी, महिला उम्मीदवारों और आधिकारिक अधिसूचना में निर्दिष्ट जूनियर कमीशन अधिकारी (जेसीओ), गैर-कमीशन अधिकारी (एनसीओ) और अन्य रैंक (ओआर) के वार्डों को भुगतान से छूट दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें