UPSC IFS Mains Exam Date: परीक्षा की तिथि और समय
आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, भारतीय वन सेवा मुख्य परीक्षा का आयोजन 16 नवंबर से 23 नवंबर 2025 तक किया जाएगा। परीक्षा दो शिफ्टों में होगी। शिफ्ट का समय इस प्रकार रहेगा:
- पहली शिफ्ट (Forenoon): सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
- दूसरी शिफ्ट (Afternoon): दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड पर दी गई तारीख और शिफ्ट को ध्यान से जांच लें।
UPSC IFS Mains 2025: परीक्षा पैटर्न
भारतीय वन सेवा की मेन परीक्षा में कुल 6 वर्णनात्मक प्रश्न पत्र होंगे।
- पेपर 1: जनरल इंग्लिश – 300 अंक
- पेपर 2: जनरल नॉलेज – 300 अंक
- पेपर 3, 4, 5, और 6: दो वैकल्पिक विषयों से संबंधित प्रश्न पत्र, प्रत्येक 200 अंक का
- प्रत्येक पेपर की अवधि तीन घंटे की होगी।
- इस परीक्षा का उद्देश्य उम्मीदवारों की विषय ज्ञान, विश्लेषणात्मक क्षमता और समझ का आकलन करना है।
एडमिट कार्ड पर दी गई जानकारियां
यूपीएससी आईएफएस प्रवेश पत्र 2025 में निम्नलिखित जानकारियां दी गई हैं:
- उम्मीदवार का नाम
- रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर
- फोटो और हस्ताक्षर
- परीक्षा केंद्र का नाम और पता
- परीक्षा की तारीख और समय
- परीक्षा दिवस से जुड़ी निर्देशावली
- पेपरवार जानकारी
उम्मीदवारों को सलाह है कि वे डाउनलोड करने के बाद सभी विवरणों की जांच कर लें और किसी त्रुटि की स्थिति में आयोग से तुरंत संपर्क करें।