अस्वीकृति के खिलाफ ऐसे करें अपील
संघ लोक सेवा आयोग ने उन उम्मीदवारों को एक मौका दिया है, जिनका आवेदन परीक्षा शुल्क न भरने के कारण अस्वीकार कर दिया गया है। आयोग के अनुसार, यदि कोई उम्मीदवार इस अस्वीकृति के खिलाफ अपील करना चाहता है, तो उसे अपने भुगतान से जुड़े दस्तावेजी साक्ष्य प्रस्तुत करने होंगे।
अपील भेजने का तरीका
उम्मीदवारों को अपनी अपील स्पीड पोस्ट या व्यक्तिगत रूप से नीचे दिए गए पते पर भेजनी होगी:
श्री अजय जोशी
अवर सचिव (ई.XIII)
संघ लोक सेवा आयोग,
आयोग सचिवालय भवन,
धौलपुर हाउस, शाहजहां रोड,
नई दिल्ली - 110069
इसके अलावा, उम्मीदवारों को ध्यान रखना चाहिए कि अपील ईमेल अधिसूचना प्राप्त होने के 10 दिनों के भीतर आयोग के कार्यालय तक पहुंच जानी चाहिए।
अपील के लिए जरूरी दस्तावेज
- यदि शुल्क का भुगतान नकद में किया गया था, तो भारतीय स्टेट बैंक (SBI) या किसी अन्य नामित बैंक की मूल भुगतान पर्ची।
- यदि भुगतान डेबिट/क्रेडिट कार्ड या इंटरनेट बैंकिंग से किया गया था, तो संबंधित बैंक स्टेटमेंट या डेबिट/क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट की प्रति।