फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC Exam Calendar: यूपीएससी ने जारी किया 2023 का नया परीक्षा कैलेंडर, जानें कब-कौनसी परीक्षा होगी

Fri, 06 May 2022 06:52 AM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UPSC Exam Calendar 2023: इस खबर में संघ लोक सेवा आयोग की सभी प्रमुख परीक्षाओं का कार्यक्रम साझा किया जा रहा है। यूपीएससी एनडीए, यूपीएससी सीडीएस, यूपीएससी सीएमएस और अन्य परीक्षाओं के कार्यक्रम के बारे में जानकारी साझा की जा रही है। 
विज्ञापन
UPSC Exam Calendar 2023 - फोटो : file photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPSC Exam Calendar 2023: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने वर्ष 2022-23 के लिए यूपीएससी परीक्षाओं का नया कैलेंडर अपनी आधिकारिक वेबसाइट - upsc.gov.in पर जारी कर दिया है। इस खबर में संघ लोक सेवा आयोग की सभी प्रमुख परीक्षाओं का कार्यक्रम साझा किया जा रहा है। यूपीएससी एनडीए, यूपीएससी सीडीएस, यूपीएससी सीएमएस और अन्य परीक्षाओं के कार्यक्रम के बारे में जानकारी साझा की जा रही है। 

विज्ञापन

 

यूपीएससी प्रीलिम्स 2022 पांच जून को होगी

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से 2023 का परीक्षा कैलेंडर हर साल की तरह ही जारी किया गया है, ताकि यूपीएससी के उम्मीदवारों को अगले साल की परीक्षाओं के बारे में जानकारी मिल सके। यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा पांच जून, 2022 को आयोजित की जाएगी। पिछले दो साल कोविड-19 के कारण खराब रहे हैं और संघ लोक सेवा आयोग को भी बार-बार कैलेंडर में भी फेरबदल करना पड़ा था। हालांकि, इस बार कोविड-19 महामारी के खौफ वाला ऐसा कोई माहौल नहीं है। 

 

यूपीएससी प्रीलिम्स 2023 का आयोजन 28 मई को होगा

उम्मीदवारों को अधिक अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रखनी चाहिए। हालांकि, हम आप तक संबंधित खबरें पहुंचाते रहेंगे। कैलेंडर पर नजर मारने पर पता चलता है कि यूपीएससी द्वारा सिविल सेवा परीक्षा कार्यक्रम, सीएमएस और अन्य को उनकी कोरोना से पहले वाली समय-सीमा में बहाल कर दिया गया है। कैलेंडर के मुताबिक यूपीएससी प्रीलिम्स 2023 का आयोजन 28 मई को होगा, जबकि इसका नोटिफिकेशन फरवरी में ही उपलब्ध करा दिया गया है। यूपीएससी की सभी महत्वपूर्ण परीक्षाओं की सूची और अधिसूचनाओं की तारीखें नीचे साझा की गई हैं।
 
विज्ञापन

यूपीएससी परीक्षा कैलेंडर 2023 की सभी महत्वपूर्ण तिथियां

परीक्षा का नाम अधिसूचना आवेदन शुरू परीक्षा की तारीख
इंजीनियरिंग सेवा प्रारंभिक परीक्षा (यूपीएससी ईएसई प्रीलिम्स-2023) सितंबर 14, 2022 अक्तूबर 4, 2022 फरवरी 19, 2023
कंबाइंड जियो साइंटिस्ट प्रारंभिक परीक्षा-2023 सितंबर 21, 2022 अक्तूबर 11, 2022 फरवरी 19, 2023
सीआईएसएफ एसी (EXE) एलडीसीई-2023 नवंबर 30, 2022 दिसंबर 20, 2022 मार्च 12, 2023
यूपीएससी एनडीए, एनए-1 एग्जाम-2023 दिसंबर 21, 2022 जनवरी 10, 2023 अप्रैल 16, 2023
यूपीएससी सीडीए-1 एग्जाम-2023 दिसंबर 21, 2022 जनवरी 10, 2023 अप्रैल 16, 2023
सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स-2023) फरवरी 1, 2023 फरवरी 21, 2023 मई 28, 2023
भारतीय वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा फरवरी 1, 2023 फरवरी 21, 2023 मई 28, 2023
आईएस,आईएसएस परीक्षा-2023 अप्रैल 19, 2023 मई 9, 2023 जून 23, 2023
यूपीएससी ईएसई मेंस-2023 - - जून 25, 2023
कंबाइंड मेडिकल सर्विस (यूपीएससी सीएमएस-2023) अप्रैल 26, 2023 मई 16, 2023 अगस्त 6, 2023
यूपीएससी एनडीए, एनए-2 एग्जाम-2023 मई 17, 2023 जून 6, 2023 सितंबर 3, 2023
यूपीएससी सीडीए-2 एग्जाम-2023 मई 17, 2023 जून 6, 2023 सितंबर 3, 2023
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें