संघ लोक सेवा आयोग ने गुरुवार को यूपीएससी ईएसई प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2021 जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार इस इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे, वे यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यूपीएसई ईएसई प्रीलिम्स परीक्षा देश भर में 18 जुलाई को आयोजित की जाएगी।