फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC IES/ISS Result 2023: भारतीय आर्थिक/सांख्यिकी सेवा परीक्षा का परिणाम हुआ जारी, फटाफट ऐसे करें चेक

Thu, 24 Aug 2023 05:08 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UPSC IES/ ISS Result 2023: संघ लोक सेवा आयोग ने भारतीय आर्थिक सेवा/भारतीय सांख्यिकी सेवा (IES/ISS) का परिणाम जारी कर दिया है। नीचे बताए तरीके से आप रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
result - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPSC IES/ ISS Result 2023: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने भारतीय आर्थिक सेवा/भारतीय सांख्यिकी सेवा (Indian Economic Service/ Indian Statistical Service) परीक्षा 2023 के परिणाम जारी कर दिए हैं। योग्य उम्मीदवार अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट - upsc.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। शॉर्टलिस्ट हुए सभी उम्मीदवारों को इंटरव्यू/पर्सनेलिटी टेस्ट राउंड के लिए उपस्थित होना होगा। 
विज्ञापन

 

होगा पर्सनेलिटी टेस्ट और इंटरव्यू

नोटिफिकेशन में कहा गया है, “पर्सनेलिटी टेस्ट को पास करने वाले उम्मीदवारों के इंटरव्यू का कार्यक्रम उचित समय पर आयोग की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। हालांकि, इंटरव्यू की सही तिथि की सूचना उम्मीदवारों को ई-समन पत्र के माध्यम से पहुंचा दी जाएगी। उम्मीदवार इस संबंध में लेटेस्ट अपडेट के लिए आयोग की वेबसाइट - upsc.gov.in पर विजिट करते रहें।

कुल 51 पदों पर होनी है भर्ती

इस भर्ती अभियान के माध्यम से आयोग का लक्ष्य कुल 51 रिक्तियों को भरना है, जिनमें से 18 रिक्तियां भारतीय आर्थिक सेवा (Indian Economic Service) के लिए और 33 रिक्तियां भारतीय सांख्यिकी सेवा (Indian Statistical Service)के लिए हैं।

चयन प्रक्रिया

यूपीएससी IES/ISS सेवाओं के लिए उम्मीदवारों को अधिकतम 1000 अंकों की लिखित परीक्षा और अधिकतम 200 अंकों के व्यक्तित्व परीक्षण के आधार पर शॉर्टलिस्ट करेगा।

विज्ञापन

इस तरह डाउनलोड कर सकते हैं IES/ISS Result 2023

  • आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, IES/ISS result 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • इस लिंक पर क्लिक करें।
  • इतना करने के बाद रिजल्ट आपको अपने डिवाइस की स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • रिजल्ट को चेक करें और डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए इसका एक प्रिंटआउट भी निकाल कर रख लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें