मॉक टेस्ट है जरूरी
किसी भी परीक्षा के लिए सबसे जरूरी भाग मॉक टेस्ट का अभ्यास है। अब जब परीक्षा में केवल कुछ ही दिन बचे हैं, ऐसे में उम्मीदवार जितना हो सके मॉक टेस्ट को सॉल्व करने की कोशिश करें। इससे उन्हें परीक्षा का प्रश्नों और अपनी तैयारी दोनों का ही अंदाजा हो जाएगा।
कुछ नया न शुरू करें
सिविल सेवा परीक्षा में शामिल हो रहे उम्मीदवार अब किसी नई पुस्तक या टॉपिक को पढ़ना शुरू न करें। ऐसे में ध्यान बंटने का खतरा है। छात्र जिन टॉपिक्स को पूरा कर चुके हैं उन्हें रिवाइज करना शुरू कर दें। अपने टाइम को मैनेज करें।
सेहत का ध्यान रखें और तनाव न लें
सिविल सेवा परीक्षा में भाग ले रहे छात्र परीक्षा के आखिरी समय में अपनी सेहत का खास ख्याल रखें। समय से सोए, समय पर अच्छा खाना खाएं और तनाव तो बिल्कुल भी न लें।