यूपीएसई सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2020
UPSC Civil Services Exam 2020: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2020 में सम्मिलित होने जा रहे उम्मीदवारों के लिए एक चेक-लिस्ट जारी की है। आयोग की इस चेक-लिस्ट में परीक्षा से पहले की जाने वाली तैयारियों से लेकर कोरोनावायरस को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक स्वास्थ्य सम्बन्धी सामग्री का वर्णन है। यूपीएससी ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए चेक-लिस्ट 9 सितंबर 2020 को जारी की थी। उम्मीदवार आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in के माध्यम से इस अधिसूचना को डाउनलोड कर सकते हैं।
बता दें देशभऱ में यूपीएसई सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2020 का आयोजन अगले महीने के पहले सप्ताह 4 अक्टूबर 2020 को निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया जाना है। यदि किसी उम्मीदवार ने अभी तक अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं किया है तो जल्द कर लें। आगे खबर में डायरेक्ट लिंक दिया जा रहा है।
यूपीएसई सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2020 :
आवश्यक दिशा-निर्देश
- कोरोनावायरस को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा बनाए गए नियमों का पालन करना जरूरी है। जैसे – फेस मास्क, हैंड सैनिटाइजर और सामाजिक दूरी आदि।
- परीक्षा केंद्र पर ई-प्रवेश पत्र के साथ फोटो आईडी कार्ड जरूर ले कर जाएं।
- परीक्षा केंद्र पर 10 मिनट पहले पहुंचें। गेट बंद होने के बाद प्रवेश नहीं मिलेगा।
- व्यक्तिगत ब्लैक बॉल प्वाइंट पेन साथ रखना ना भूलें।
- परीक्षा केंद्र और हॉल में साधारण कलाई घड़ी की ही अनुमति मिलेगी। स्मार्ट-वाच या किसी अन्य डिवाइस पर घड़ी ले जाने पर प्रतिबंध है।
- मोबाइल या किसी अन्य डिवाइस को ले जाने की अनुमति नहीं होगी। फोन स्विच ऑफ करके भी साथ में नहीं रख सकते हैं।
- परीक्षा के दौरान चेकिंग के समय सत्यापन किये जाने पर उम्मीदवारों को मास्क हटाना होगा।
- उम्मीदवारों को व्यक्तिगत इस्तेमाल के लिए पारदर्शी शीशी (छोटे आकार की) में हैंड सैनिटाइजर लाना अनिवार्य होगा।
- उम्मीदवारों को कोरोनावायरस के नियमों का पालन करते हुए परीक्षा हाल/कक्ष के भीतर तथा परीक्षा-स्थल कैंपस में सामाजिक दूरी और निजी साफ-सफाई का ध्यान रखना होगा।
ये भी पढ़ें- UPSC : प्रारंभिक परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, ये रहा डायरेक्ट लिंक
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।