फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC Prelims 2020 Exam Date: संघ लोक सेवा आयोग 5 जून को करेगा परीक्षाओं के लिए संशोधित तारीख की घोषणा

Wed, 20 May 2020 08:30 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
upsc - फोटो : file photo
विज्ञापन

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षाओं के लिए संशोधित तारीख की घोषणा 5 जून को करेगा। इस बात की जानकारी यूपीएसी ने दी है। संघ लोक सेवा आयोग ने बुधवार को सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षाओं के संशोधित तारीख को लेकर एक विशेष बैठकी की और इसमें निर्णय लिया गया है कि 5 जून को होने वाली अगली बैठक में परीक्षाओं के संशोधित तारीख की घोषणा की जाएगी।

विज्ञापन


5 जून को होने वाली यूपीएससी की बैठक के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षाओं के कैलेंडर की जानकारी अपलोड कर दी जाएगी। गौरतलब है कि इससे पहले 20 मई यानी की आज यूपीएससी की संशोधित तारीख की घोषणा होने वाली थी, लेकिन यूपीएससी की विशेष बैठक के बाद अब जानकारी दी गई है कि पांच जून को होने वाली अगली बैठक में परीक्षाओं के संशोधित तारीख की घोषणा की जाएगी।

गौरतलब है कि इससे पहले यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा को कोरोना वायरस की वजह से जारी लॉकडाउन के चलते स्थगित कर दिया गया था। देश में लॉकडाउन बढ़ने की वजह से 4 मई को यूपीएसई सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा को स्थगित कर दिया गया था और अधिसूचना में कहा गया था कि परीक्षा की नई तारीख की घोषणा कोरोना वायरस की वजह से पैदा हुई स्थिति के आकलन के बाद की जाएगी।
विज्ञापन


बता दें कि सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए हर साल लगभग 10 लाख उम्मीदवार पंजीकरण करते हैं।यह परीक्षा 2,500 केंद्रों पर आयोजित होती है और इसके आयोजन के लिए लगभग 1.6 लाख अधिकारी जुटते हैं। गौरतलब है कि इस वक्त देश में कोरोना महामारी से बचाव के लिए चौथे चरण का लॉकडाउन चल रहा है जो कि 31 मई तक है। लॉकडाउन की वजह से कई प्रतियोगी परीक्षाओं को स्थगित किया गया है और कई परीक्षाओं की तारीख को फिर से आगे बढ़ाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें