फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC: बंद कमरे में 10 घंटों तक करते थे पढ़ाई, बिहार के सत्यम ने पहले प्रयास में हासिल की 10वीं रैंक

Sat, 25 Sep 2021 03:40 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UPSC CIVIL SERVICE 2020 RESULT: यूपीएससी सिविल सेवा 2020 के रिजल्ट में समस्तीपुर के सत्यम कुमार गांधी ने टॉप 10 में बनाई जगह। सत्यम गांधी ने राजनीतिक शास्त्र विषय से स्नातक किया है और इसी दौरान सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी भी की।

विज्ञापन
सत्यम गांधी एआईआर 10 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संघ लोक सेवा आयोग ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। इस साल, कुल 761 उम्मीदवारों ने सिविल सेवा परीक्षा के लिए अर्हता प्राप्त की। वहीं समस्तीपुर के सत्यम गांधी ने 10वीं रैंक हासिल की है। अमर उजाला की एजुकेशन टीम से खास बातचीत के दौरान सत्यम बताते हैं कि पहले तो मुझे विश्वास ही नहीं हुआ कि मैंने AIR 10 रैंक हासिल की है। इसलिए दोबारा अपना रोल नंबर डालकर परिणाम देखा। तुरंत अपने माता-पिता को फोन किया और उन्हें परिणाम के बारे में बताया। वे सभी बहुत खुश हुए और मुझे आशीर्वाद देने लगे।

विज्ञापन

बिहार कैडर के लिए काम करना चाहता हूं- सत्यम
सत्यम बताते हैं कि लक्ष्य को हासिल करने की मेरी यात्रा मई, 2019 से शुरू हुई। मैंने 2019 में स्नातक के तीसरे वर्ष से ही सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी थी। एक बंद कमरे में हर रोज 12 घंटे सेल्फ स्टडी करता था। लगातार, बिना थके, पूरी मेहनत और ईमानदारी के साथ मैंने अपने सपनों का पीछा किया। पहला चरण पार कर लिया है। अब आने वाले समय में, मैं ग्रामीण विकास में योगदान देना चाहता हूं। मैं बिहार में पिछले 18 वर्षों से रह रहा हूं, यहां की समस्याओं से अच्छी तरह वाकिफ हूं, इसलिए अपनी पोस्टिंग के लिए बिहार कैडर को ही प्राथमिकता देना चाहता हूं। लेकिन मैं अन्य कैडर के लिए भी काम करने के लिए भी तत्पर हूं।
विज्ञापन

सिविल सेवा परीक्षा के उम्मीदवारों को दी सलाह
अक्तूबर में यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2021 आयोजित होने वाली है। ऐसे में एआईआर 10 सत्यम ने यूपीएससी सिविल सेवा के सभी उम्मीदवारों को व्यक्तिगत सलाह दी हैं। उन्होंने कहा कि हर दिन 10 घंटे का आत्म अध्ययन जरूरी है। प्रत्येक व्यक्ति को स्वयं के प्रति ईमानदार होना चाहिए क्योंकि इससे आत्म जागरूकता होती है। उम्मीदवारों को साप्ताहिक और मासिक लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए। लक्ष्य और फोकस स्पष्ट होना चाहिए। मेरे अनुसार देखें, योजनावार और निरंतरता अध्ययन ही सिविल सेवा परीक्षा को पास करने की कुंजी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें