फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC CDS, NDA 1 2025: एनडीए-सीडीएस का फॉर्म भरने के लिए दिया गया एक और मौका! आज शाम छह बजे से पहले करें आवेदन

Wed, 01 Jan 2025 11:31 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

UPSC NDA, NA Application: संघ लोक सेवा आयोग ने एनडीए और एनए परीक्षा 2025 की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ा दी है। योग्य उम्मीदवार 1 जनवरी शाम 6 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना आवेदन पत्र भर सकते हैं।
विज्ञापन
आवेदन की समय सीमा बढ़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPSC CDS, NDA 1 Registration 2024: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने संयुक्त रक्षा सेवा (CDS)-1 और राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) 1 के लिए पंजीकरण की समय सीमा एक दिन बढ़ा दी है। पात्र उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट (upsconline.gov.in) के माध्यम से आज शाम 6 बजे तक यूपीएससी सीडीएस, एनडीए-1 आवेदन पत्र भर सकते हैं। इससे पहले यूपीएससी सीडीएस, एनडीए 1 आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर, 2024 थी। 
विज्ञापन


आधिकारिक नोटिस में कहा गया है, "कुछ तकनीकी मुद्दों के कारण, एनडीए। और सीडीएस-। परीक्षा, 2025 की अंतिम तिथि 01.01.2025 (बुधवार) को 1800 बजे तक बढ़ा दी गई है।"
 

इतने पदों पर होगी भर्ती

यूपीएससी सीडीएस-1 और एनडीए 1 परीक्षा 2025 13 अप्रैल, 2025 को आयोजित होने वाली है। यूपीएससी सीडीएस 1 भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 457 रिक्तियों को भरना है और एनडीए 1 भर्ती अभियान 2025 कुल 406 रिक्तियों को भरेगा। यूपीएससी सीडीएस, एनडीए 1 आवेदन पत्र में बदलाव करने की विंडो 1 जनवरी से 7 जनवरी, 2025 तक सात दिनों के लिए खुली रहेगी। 
विज्ञापन


इन पदों के लिए केवल अविवाहित पुरुष/महिलाएं जिनका जन्म 2 जुलाई 2006 से पहले तथा 1 जुलाई 2009 के बाद न हुआ हो, आवेदन पत्र भरने के लिए पात्र हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें