फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE: सीबीएसई की दसवीं व बारहवीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं आज से, 15 फरवरी से मुख्य परीक्षाओं की होगी शुरुआत

Wed, 01 Jan 2025 11:30 AM IST
आकाश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

CBSE: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की दसवीं व बारहवीं कक्षा के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाएं व आंतरिक मूल्यांकन प्रक्रिया आज से शुरू हो रही है। परीक्षाएं समाप्त होते ही 15 फरवरी से दसवीं व बारहवीं की मुख्य परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी।
 
विज्ञापन
cbse - फोटो : CBSE
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CBSE: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की दसवीं व बारहवीं कक्षा के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाएं व आंतरिक मूल्यांकन प्रक्रिया आज से शुरू होगी। स्कूलों को यह परीक्षाएं एक जनवरी से 14 फरवरी के बीच आयोजित करनी होंगी। स्कूलों की ओर से परीक्षाओं के आयोजन की तैयारी पूरी कर ली गई है। परीक्षाएं समाप्त होते ही 15 फरवरी से दसवीं व बारहवीं की मुख्य परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी।

विज्ञापन
Trending Videos

स्कूलों को दिए गए दिशानिर्देश

सीबीएसई ने इन परीक्षाओं के आयोजन को लेकर स्कूलों को पहले ही दिशा-निर्देश दिए थे। इनके आधार पर ही स्कूल प्रैक्टिकल परीक्षाएं व आंतरिक मूल्यांकन प्रक्रिया को पूरा करेंगे। बारहवीं प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए स्कूलों की ओर से बाहरी परीक्षक की नियुक्ति की गई है। स्कूलों की ओर से प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए 30-30 बच्चों के समूह बनाए गए हैं।
विज्ञापन

प्रयोग करते हुए बच्चों का फोटो बोर्ड को भेजना होगा

स्कूल प्रैक्टिकल परीक्षा के दौरान बच्चों के प्रत्येक बैच के अलग-अलग फोटो बोर्ड की ओर से उपलब्ध कराए गए लिंक पर अपलोड करेंगे। दरअसल, स्कूलों को परीक्षक के सामने प्रयोगशाला में प्रयोग करते हुए बच्चों का फोटो बोर्ड को भेजना है। जिसमें बाहरी परीक्षक, आंतरिक परीक्षक व पर्यवेक्षक भी दिखाई देंगे।  

प्रैक्टिकल, प्रोजेक्ट व आंतरिक मूल्यांकन पूरा करने के बाद अंकों को बोर्ड की ओर से उपलब्ध कराए गए लिंक पर अपलोड करना होगा। स्कूल प्रैक्टिकल परीक्षा लेने व आंतरिक मूल्यांकन करने के बाद स्कूल उनके अंकों का खुलासा बच्चों के सामने नहीं करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें