UPSC CDS-I:संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने आधिकारिक वेबसाइट पर संयुक्त रक्षा सेवा (I) परीक्षा 2020 का अंतिम रिजल्ट जारी कर दिया है। इस भर्ती परीक्षा के जरिए कुल 95 उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट हुए हैं। अभ्यर्थी संघ लोक सेवा आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
जिन उम्मीदवारों ने UPSC CDS (I) 2020 की परीक्षा दी थी, वे आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in के जरिए अपना रिजल्ट ऑनलाइन देख सकते हैं। इस भर्ती परीक्षा के जरिए चयनित अभ्यर्थी भारतीय सैन्य अकादमी, भारतीय नौसेना अकादमी और वायु सेना अकादमी के प्रशिक्षण पाठ्यक्रम में प्रवेश लेंगे। अभ्यर्थी संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा (I) 2020 के लिए अधिकारियों के प्रशिक्षण अकादमी (OTA) के अंतिम परिणाम की घोषणा के बाद वेबसाइट पर अपने रोल नंबर की जांच कर सकते हैं।
भारतीय सैन्य अकादमी, देहरादून, भारतीय नौसेना अकादमी, एझिमाला, केरल और वायु सेना अकादमी, हैदराबाद (प्री-फ्लाइंग) के 150 वें पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए कुल 95 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। सीडीएस (आई) 2020 के लिए अधिकारियों के प्रशिक्षण अकादमी (ओटीए) के अंतिम परिणाम की घोषणा के बाद उम्मीदवारों के अंक वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे।
ऐसे देखें अपना रिजल्ट
-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in है।
-यहां आपको होम पेज पर ही रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद पीडीएफ खुल जाएगा।